जमशेदपुर:झारखंड T20 लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को चैंपियन बनाने वाले मुखी समाज के होनहार युवा क्रिकेट खिलाड़ी चंदन मुखी का आज उनके बिरसानगर स्थित आवास पर मुखी समाज विकास समिति, झारखंड प्रदेश द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने चंदन मुखी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने कहा कि चंदन मुखी ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से न केवल मुखी समाज बल्कि पूरे झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रदेश महासचिव शंभु मुखी डूंगरी व प्रवक्ता आशीष मुखी ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से आने वाली पीढ़ी खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होगी।
चंदन मुखी के बड़े भाई एवं मुखी समाज विकास समिति, झारखंड प्रदेश के कोल्हान प्रभारी रवि मुखी ने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान पूरे परिवार के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चंदन मुखी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके भारतीय क्रिकेट में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान भास्कर मुखी के अलावा प्रदेश महासचिव शंभु मुखी डूंगरी, प्रवक्ता आशीष मुखी, जिलाध्यक्ष त्रिनाथ मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, कमलेश मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, मोना सूर्यवंश, कुंदन मुखी, अर्जुन मुखी, तरुण मुखी, नरेश टिबरु, सिद्धार्थ मुखी, संतोष मुखी समेत कई लोग उपस्थित थे।









