---Advertisement---

हजारीबाग में बड़ी चोरी की वारदात: ज्वेलरी कारोबारी के घर से 1.30 करोड़ के जेवरात और 1.70 लाख नकद गायब

On: October 4, 2025 1:08 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टीबरियातू गांव में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। यहां ज्वेलरी कारोबारी कुलदीप सोनी के घर से करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 1 लाख 70 हजार रुपये नकद चोरी हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना विजयदशमी के दिन शाम करीब 4:30 बजे की है। उस समय कुलदीप सोनी अपने परिवार के साथ मेला देखने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक तोड़ा गया था और उसमें रखे नकद व सभी कीमती जेवरात गायब थे।

चोरी गए गहनों में झुमका, चेन, टॉप्स, मंगलसूत्र, मांग टीका, लॉकेट, अंगूठी, हार, पायल सहित परिवार के सदस्यों के अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी ही साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया।

कुलदीप सोनी ने बताया कि चोरी के बाद जब उन्होंने घर का मुआयना किया तो अलमारी और टीवी पर चोरों की उंगलियों के निशान भी दिखाई दिए। उन्होंने केरेडारी थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है और पड़ोसी मुन्ना वर्मा पर संदेह जताया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन