---Advertisement---

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

On: February 23, 2026 7:50 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली:जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लेफ्ट और एबीवीपी के छात्रों के बीच झड़प और पथराव की खबर है। जिसमें कई छात्रों के घायल होने की बात बताई जा रही है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के जॉइंट सेक्रेटरी वैभव मीणा ने कहा कि लेफ्ट विंग की हड़ताल पिछले सात-आठ दिनों से यहां चल रही है। जिस तरह का आतंक उन्होंने रात भर फैलाया है वे स्कूलों में गए और 300-400 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने स्टूडेंट्स को स्टडी रूम से भगा दिया। विजय नाम के युवक के साथ 100-150 लोगों की भीड़ ने मारपीट की लेकिन दिल्ली पुलिस ने मामले में कुछ नहीं किया हम इसकी निंदा करते हैं।
एबीवीपी मीडिया कन्वीनर विजय जायसवाल ने कहा कि ये लेफ्ट-विंग के लोग जो 7 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे थे, आज उन्होंने एबीवीपी वर्कर्स और स्टूडेंट्स को टारगेट किया। करीब 100-150 लोगों ने मॉब लिंचिंग की। दिल्ली पुलिस और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। यह प्री-प्लान्ड था ये नकाबपोश लोग थे हम मांग करते हैं कि एडमिनिस्ट्रेशन इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ एक्शन ले।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेएनयू में कल रविवार देर रात छात्रों के 2 गुटों की आपस में झड़प हो गई. कहा जा रहा है कि छात्र कैंपस के स्कूल एरिया में पढ़ाई कर रहे थे, तभी वाम दलों से जुड़े ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला किया. जबकि नाम दलों का कहना है कि हमला ABVP की ओर से किया गया. छात्रों के अलग-अलग गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट और पत्थरबाजी के भी आरोप लगा रहे हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस को अभी तक मामले की शिकायत नहीं मिली और वह इस पूरी घटना को देख रही है.
जेएनयू में रविवार आधी रात हिंसक झड़प अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच में हुई. आरोप लगाया जा रहा है कि जेएनयू छात्र संघ शिविर स्थल पर एबीवीपी के छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की. एसएफआई की ओर से कहा जा रहा है कि इस पत्थरबाजी में कई छात्र जख्मी हुए हैं, जो जेएनयू छात्र संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे. AISA ने भी एबीवीपी द्वारा पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है. ABVP का कहना है कि झड़प की शुरुआत वामपंथी संगठनों की ओर से हमला किए जाने के बाद हुई थी.
वामपंथी छात्र संगठन AISA ने आरोप लगाया कि झड़प में कई छात्र घायल हुए हैं जो जेएनयू छात्र संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे. ये छात्र जेएनयू छात्र संघ के निष्कासन आदेश को रद्द करने और दलित विरोधी तथा जातिवादी टिप्पणियों के लिए कुलपति के इस्तीफा की मांग कर रहे थे. यह हिंसक झड़क एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच रविवार देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई.
यह हिंसा तब भड़की जब वामपंथी संगठनों का एक गुट कुलपति के इस्तीफा की मांग करते हुए कैंपस में समानता मार्च निकाल रहा था, लेकिन इसी दौरान दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई. हालांकि एबीवीपी का आरोप है कि वामपंथी छात्रों ने पढ़ाई करने जा रहे आम छात्रों पर हमला किया था.

भड़की हिंसा को लेकर JNUSU के जॉइंट सेक्रेटरी और ABVP के नेता वैभव मीणा में बताया, “जेएनयू में वामपंथी गुटों की हड़ताल पिछले 7-8 दिनों से चल रही है. लेकिन जिस तरह का आतंक उन्होंने इस बार रात भर यहां फैलाया है, वो निंदनीय है. पहले वे स्कूलों में गए और 300 से 400 नकाबपोश लोगों की भीड़ ने छात्रों को स्टडी रूम से भगा दिया. विजय जयसवाल को 100-150 लोगों की भीड़ ने मॉब लिंच कर दिया. हालांकि झड़प पर दिल्ली पुलिस ने कुछ नहीं किया. हम इस झड़प की निंदा करते हैं.”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

पटना: रिसेप्शन पार्टी में दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप