---Advertisement---

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

On: April 21, 2026 5:18 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश में अपराधियों का मनोबल हाई है। आए दिन अपराध कर लोगों में खौफ का माहौल भर रहे हैं। सरकार और प्रशासन के द्वारा बार-बार तबादला और कानून व्यवस्था सुधारने की पहल की जा रही है इसके बावजूद अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों की क्या हालत होगी जबकि प्रदेश की राजधानी में ही अपराधी बेखौफ हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पंडरा ओपी क्षेत्र ओटीसी मैदान के पास मंगलवार की सुबह अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मार दी। जिसे दहशत का माहौल कायम हो गया। अफरा तफरी में लोग इधर से उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और भार्गव सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद अपराधी तेजी से भाग निकले। लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अपराधी कुछ ही सेकेंड में आंखों से ओझल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग काफी दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि गोली भार्गव सिंह के दाईं तरफ सीने में लगी है। घायल हालत में उन्हें पहले सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पारस अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल भार्गव सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बैंक कॉलोनी के रहने वाले हैं भार्गव, चलाते हैं कंस्ट्रक्शन कंपनी
घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी का रहने वाला है। वह गोल्डन सिटी इंडिया नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालित करता है। इलाके में उसका जमीन और निर्माण से जुड़ा काम लंबे समय से चल रहा है।

हुरहुरि में जमीन विवाद की बात आई सामने
सूत्रों के अनुसार, भार्गव सिंह हुरहुरि इलाके में नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर उसका विवाद विजय हेंड्रिक टेटे नामक व्यक्ति से हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी भी हुई थी। लोगों का कहना है कि भार्गव को अंदाजा नहीं था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा और उस पर हमला करवा दिया जाएगा। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हर मंगलवार मंदिर आता था, पहले हुई रेकी
स्थानीय लोगों ने बताया कि भार्गव सिंह हर मंगलवार बजरंगबली मंदिर में पूजा करने आता था। लोगों को शक है कि अपराधियों ने पहले उसकी रेकी की और फिर उसी समय को चुनकर हमला किया। इससे साफ है कि हमला पूरी योजना के तहत किया गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
गोलीबारी के बाद ओटीसी मैदान और मंदिर के आसपास का इलाका कुछ देर के लिए पूरी तरह सन्न रह गया। लोग डर के कारण घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

जल्द खुलासा करने का दावा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल गोलीबारी की वजह और जमीन विवाद के एंगल पर जांच की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे