---Advertisement---

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर ली सीएम पद की शपथ,पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज रहे मौजूद

On: May 12, 2026 3:23 PM
---Advertisement---

असम: फिर से एक बार हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के सीएम पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इसके साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया पहले ऐसे गैर कांग्रेसी नेता बने हैं जिन्होंने दो बार लगातार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए हैं।

गुवाहाटी में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद यह शपथ ग्रहण सिर्फ सरकार गठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि असम में NDA की मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

चार मंत्रियों ने भी ली शपथ
हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी की अजंता नेओग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (AGP) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो शामिल हैं। अजंता नेओग, अतुल बोरा और चरण बोरो पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं रामेश्वर तेली की वापसी खास मानी जा रही है। वह केंद्र सरकार में मंत्री रहने के बाद अब फिर राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

शपथ ग्रहण में जुटे देश के बड़े नेता
शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी और NDA के कई बड़े नेता गुवाहाटी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर खुद हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और चिराग पासवान समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जुटान
शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से और अहम बना दिया। करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है, जिससे साफ है कि बीजेपी ने इस समारोह को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी पेश किया।
असम विधानसभा की 126 सीटों में NDA ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की। अकेले बीजेपी ने 82 सीटें अपने नाम कीं। वहीं सहयोगी दल AGP और BPF ने 10-10 सीटें जीतीं। इस जीत के साथ असम में NDA की लगातार तीसरी सरकार बनी है। 2016 में पहली बार सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में NDA ने सत्ता संभाली थी। 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने और अब 2026 में फिर जनता ने उन्हें सत्ता सौंपी है।

कौन हैं हिमंत बिस्वा सरमा
57 वर्षीय हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनकी मजबूत पकड़ रही है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने खुद को एक सक्रिय और प्रभावशाली मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित किया। अब दूसरी पारी में उनसे विकास, निवेश और क्षेत्रीय राजनीति में बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:सिद्धगोड़ा पत्नी बेटा बेटी हत्या रोपी रवीन्द्र ने खोला राज! मिलने बड़ा बेटा पहुंचा

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज