---Advertisement---

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

On: June 1, 2026 9:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: BJP नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणे के “देशद्रोही” व “सांप्रदायिक” बयानों के विरुद्ध साइबर क्राइम थाना बिष्टुपुर में शिकायत करते हुए FIR दर्ज करने की मांग युवा कांग्रेस ने की है ।

पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बिस्टुपुर थाना साइबर क्राइम में BJP सांसद मनोज तिवारी और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के लगातार दिए जा रहे गैर-जिम्मेदार, भड़काऊ और देश को बांटने वाले बयानों को लेकर कंप्लेन दर्ज की है और थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है की जांच के बाद तुंरत FIR किया जाएगा ।

दिनांक 29 मई 2026 को NDTV के इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को “देशद्रोही सोच वाला” कहा और नितेश राणे राहुल गांधी जी को पाकिस्तान का एजेंट बोला है । पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को “देशद्रोही” कहना BJP की नई राजनीति बन गई है। युवा कांग्रेस ने मनोज तिवारी और नितेश राणे के ऊपर धारा IT Act 2000 की धारा 66A व IPC की धारा 500, 505(2) के तहत मानहानि और वैमनस्य फैलाने का लगाया है ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विकास मुखी, जिला सचिव रवि रंजन कुमार , राजा ओझा, रंजीत झा, मुकेश झा,रंजन सिंह , संतोष रजक , चंदन सिंह , शिवराम कंसारी , मोहम्मद सिराज, प्रीतम कुमार , राहुल सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now