---Advertisement---

जमशेदपुर:गोविंदपुर से खासमहल सड़क निर्माण में घोटाले के खिलाफ बारीगोड़ा में धरना प्रदर्शन

On: June 14, 2026 4:15 PM
---Advertisement---

पहुंची जिला परिषद कुसुम पूर्ति

जमशेदपुर:गोविंदपुर से लेकर खास महल चौक तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता एवं घटिया कार्य में विलंब होने के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। इस मौके पर जिला परिषद कुसुम पूर्ति भी शामिल हुई।

बारीगोड़ा चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बारीगोरा राहरगोड़ा ग्रामीणों एवं गोविंदपुर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि खराब सड़कों के कारण और निर्माण में विलंब होने के चलते आए दिन क्षेत्र में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। सरकार इस रोड के प्रति अनदेखी कर रही है।विभागीय लापरवाही भी की जा रही है। निर्माण में अनियमित और घटिया निर्माण किया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now