---Advertisement---

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

On: June 29, 2026 10:15 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हिंसक चाकूबाजी की घटना में घायल युवक हिमांशु सिंह ने इलाज के दौरान टीएमएच में दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रत्युष सिंह का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना से आक्रोशित परिजनों और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

मृतक हिमांशु सिंह, टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी सदस्य अरविंद सिंह के पुत्र थे। वे आदित्यपुर के हरिओम नगर के निवासी थे और करीब दस महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात डीडी बार के बाहर हुए विवाद के दौरान हमलावरों ने हिमांशु पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में प्रत्युष सिंह भी घायल हुए थे।
पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना को लेकर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों पर हमला किया। इन आरोपों को लेकर लोगों में आक्रोश है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ