जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भुइयांडीह की नीतिबाग कॉलोनी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के सामने अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला और पास की एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर जा पहुंचा।
ऊपर पहुंचने के बाद आरोपी ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो वह इमारत से छलांग लगा देगा। इसके बाद पुलिस ने जल्दबाजी से कार्रवाई करने के बजाय संयम बरतते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और आरोपी को सुरक्षित नीचे लाने के प्रयास शुरू किए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारी लगातार आरोपी से बातचीत कर उसे शांत करने और बिना किसी अप्रिय घटना के सुरक्षित हिरासत में लेने की कोशिश में जुटे रहे।
सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी













