श्री बंशीधर नगर

गुप्त नवरात्र पर संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ, विधायक अनंत प्रताप देव बोले- राम का जीवन समाज के लिए आदर्श

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। गुप्त नवरात्र के अवसर पर श्री राम कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, सेवा, त्याग और लोककल्याण का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कथा का वाचन करने विंध्याचल धाम से पधारे जगतगुरु सत्य प्रपन्ना जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य और धर्म की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामकथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे, नैतिक मूल्यों और मानवीय संस्कारों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही सुखी और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर, उपाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल, डॉ. संतोष कुमार, विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता, जिला परिषद सदस्य बालारानी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संध्या देवी, प्रतिष्ठित व्यवसाई अशोक जायसवाल, पत्रकार धीरेंद्र चौबे, राकेश विश्वकर्मा, कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, प्रताप जायसवाल, अजय प्रसाद, धीरज कुमार, मनोज कुमार मंटू, अमरनाथ पांडेय,मनदीप कुमार,मिक्की जायसवाल,शुभम प्रकाश, लव कुमार, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Avatar photo

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।