खासम ख़ासझारखंडहजारीबाग

हजारीबाग में खून से लथपथ अज्ञात शव मिलने से सनसनी,मत्स्य विभाग परिसर में मचा हड़कंप

ख़बर को शेयर करें

हजारीबाग: शहर के मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह सबसे पहले मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार की नजर परिसर में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।