खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धोल्लास के साथ आषाढ़ी पूजा संपन्न,पंसस सुनील गुप्ता ने सौंदर्यीकरण का दिलाया भरोसा

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:रजक समाज बागबेड़ा धोबी घाट के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन के सामने स्थित धोबी घाट परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “अषाढ़ी पूजा” पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। विधि-विधान से आयोजित पूजा-अर्चना के दौरान समिति के सदस्यों ने परंपरा के अनुसार बलि अर्पित कर मां शीतला ब्रिज देवी की आराधना की तथा समाज की सुख-समृद्धि, रोजगार में उन्नति एवं क्षेत्र के विकास की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने रजक समाज के सदस्यों को “अषाढ़ी पूजा” की शुभकामनाएं देते हुए धोबी घाट के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि धोबी घाट के सौंदर्यीकरण तथा जर्जर टुटे बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण के लिए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मिलकर आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि समाज की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने रजक समाज के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा साथ खड़े रहने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रजक समाज के कोषाध्यक्ष रामजी रजक, उपाध्यक्ष अशोक रजक, कार्यकारिणी अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र रजक, कार्यकारिणी सदस्य विनोद रजक, हेमंत रजक, बबलू रजक, सरयु रजक, मनोज रजक, पप्पू रजक एवं दिलीप रजक सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।