---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी नर्सिंग विभाग में छात्रों ने योगाभ्यास के साथ मनाया मानसिक स्वास्थ्य दिवस

On: October 10, 2023 4:51 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कर छात्र-छात्राओं ने अन्य विद्यार्थियों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया।

यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम के आयोजन का एक मात्र उद्देश्य लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास कर एवं तनाव से मुक्त रहने के प्रति जागरूक करना है. योग हमारे मानसिक संतुलन को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है। यूनिवर्सिटी की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने का एक कारण यह भी रहा कि लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक हों और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने योग के कई आसनों का अभ्यास किया. यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुनैना ने कहा कि योग करने से मानसिक संतुलन बना रहता है और हम सभी तनाव मुक्त रहते हैं. शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है

. इस अवसर पर नर्सिंग विभाग के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सबों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया. इस अवसर पर पर नर्सिंग विभाग की विभागध्यक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर चंदा चक्रवर्ती समेत विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान

जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल डोर टू डोर संपर्क अभियान, परिवर्तन का दावा