आसनसोल-सियालदह एक्सप्रेस को गिरिडीह तक बढ़ाने की मांग
![]()
भास्कर न्यूज गिरिडीह आसनसोल-सियालदह एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12384) के विस्तार की मांग आरएलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ने पूर्व रेलवे, कोलकाता के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक से टेलीफोन पर बात की। वार्ता के दौरान राज कुमार राज ने अधिकारियों को गिरिडीह के यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग से अवगत कराया और ट्रेन को गिरिडीह तक बढ़ाने का अनुरोध किया. पीसीओएम ने मामले पर गंभीरता से विचार करने और प्रस्ताव का परीक्षण करने का आश्वासन दिया. राज कुमार राज ने कहा कि गिरिडीह के लोगों को कोलकाता आने-जाने के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गयी है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कोलकाता जाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे, ताकि इस मांग को प्रभावी ढंग से रखा जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आसनसोल-सियालदह एक्सप्रेस को गिरिडीह तक बढ़ा दिया जाये तो जिले के हजारों यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा.
Source link
