{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
गढ़वा:झारखंड में भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम उपायुक्त गढ़वा के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया।

झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, उत्पाद सिपाही भर्ती, जेपीसीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अनियमितता, पेपर लीक एवं सीटों की खरीद-फरोख्त के विरोध में पिछले छह दिनों से राज्य भर के लाखों युवा-युवतियां आंदोलनरत हैं। प्रमुख मांगों के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, गढ़वा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में गढ़वा उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त गढ़वा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में राज्य सरकार से सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने, जेपीएससी के तीनों सदस्यों को पद से हटाकर उनकी गिरफ्तारी करने तथा भर्ती घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य के लाखों अभ्यर्थी निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहते हैं। यदि सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो भाजयुमो युवाओं के हित में आंदोलन को और तेज करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद घूरन राम, रघुराज पांडेय बिनोद तिवारी कन्हैया चौबे, विवेकानंद तिवारी, अरविंद तूफानी, जिला महामंत्री मुकेश चौबे एवं जितेंद्र प्रसाद राजीव तिवारी अनीता गुप्ता, मधुलता कुमारी, विकास तिवारी, मनोज जायसवाल, कुंदन चंद्रवंशी,अशोक केशरी, धनंजय गौंड, लालमोहन मनीष गुप्ता, कुंदन प्रसाद, रामलला दुबे, पीयूष चौबे, प्रवीण पाल,सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेकों कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।




