The dead woman's body. Focus on hand
पश्चिम बंगाल:राजनीति से रविवार सुबह एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। राज्य विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित उनके आवास से जुड़े पार्टी कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के अनुसार उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के साथ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में भी कार्य किया था। उनका डिप्टी स्पीकर का कार्यकाल मई 2026 तक रहा।
हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें रामपुरहाट सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनकी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं थीं। रविवार सुबह पार्टी कार्यालय में उनका शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।




