
जमशेदपुर:सोनारी के झाबरी बस्ती में रहने वाले तुषार खमारी के परिजनों को न्यायसम्मत मुआवजा एवं पेट्रोल पंप के मालिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने किया है।
विकास सिंह ने घोषणा किया कि अगर जल्द ही मृतक के परिजनों को कार्य करने के दौरान हुई मृत्यु के नियमानुसार मुआवजा और गोलमुरी पेट्रोल पंप के मालिक सीएनजी विक्रेता के ऊपर अगर हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ तो वह मृतक के परिजनों के साथ उपायुक्त कार्यालय में आमरण अनशन करेंगे । विकास सिंह ने बताया मृतक तुषार ख़ामारी उनके द्वारा आयोजित कांवर यात्रा से जुड़ा हुआ है मृतक सोनारी के झबरी बस्ती के जिस मकान में रहता है वहां रहने वाले उनके नाते रिश्तेदार प्रत्येक वर्ष बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होते हैं। विकास सिंह ने कहा सीएनजी सप्लाई करते समय पाइप का फट जाना इस बात को दर्शाता है कि समय-समय पर पेट्रोल पंप के मालिक के द्वारा उपकरण के जांच एवं रखरखाव नहीं किया जा रहे थे जिस लापरवाही के कारण पूरा परिवार उजड़ गया । विकास सिंह ने कहा पेट्रोल पंप के मालिक यह ना सोचे कि मृतक कमजोर तबके का सिर्फ एक मजदूर था उसके और उसके परिवार के साथ हम सभी परिवार की तरह खड़ा रहेंगे । विकास सिंह ने कहा की उपायुक्त जमशेदपुर को इस मामले में सीधे हस्तक्षेप कर न्याय सम्मत कार्रवाई करवानी चाहिए ।






