
रांची/हजारीबाग: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी कथित परीक्षा अनियमितता और घोटाले की जांच में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। CID की टीम ने हजारीबाग से शैलेश पासवान को गिरफ्तार किया है। फिलहाल जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, CID की पूछताछ का मुख्य फोकस परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी में शैलेश पासवान की भूमिका और उसके संपर्कों पर है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि वह कथित तौर पर परीक्षा अनियमितता से जुड़े नेटवर्क के किन लोगों के संपर्क में था और पूरे मामले में उसकी भूमिका किस स्तर तक थी।
JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एजेंसी अलग-अलग संदिग्धों और आरोपियों से पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इससे पहले भी जांच के दौरान कई लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है।





