---Advertisement---

मुठभेड़ में घायल नाबालिग नक्सली को साथी छोड़ भागे और सुरक्षा बलों ने…!

On: October 15, 2023 8:49 AM
---Advertisement---

चाईबासा:झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की टीम से मुठभेड़ के दौरान एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां हुसीपी जंगल में भीषण मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक घायल नाबालिग नक्सली को पकड़ा। जिसके नक्सली साथी मुठभेड़ के बाद फरार हो गए थे। जिसे सुरक्षा बलों ने एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया।उसके सिर पर चोट है।सम्भवतः नक्सली को आईडी के स्प्लिंटर्स लगे हैं। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सुरक्षा बल और पुलिस में मानवता बची है जिन्होंने जान लेने पर उतारू घायल नक्सली को बचाया।

बताया जाता है कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन जख्मी नक्सली जंगल में ही छिप गया था।शनिवार को दोबारा जवानों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया तो नक्सली जख्मी हाल में जंगल में पड़ा मिला, जिसे गोली लगी थी। इसके बाद जवानों ने जख्मी नक्सली को खटिया पर लिटाकर दुर्गम रास्तों से होते हुए 5 किलोमीटर दूर अपने कैंप तक ले गए।

यहां मेडिकल टीम की ओर से नक्सली का प्राथमिक उपचार किया गया।इसके बाद उसे एयर लिफ्ट कर हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए राजधानी रांची लाया गया।

बताया जा रहा है कि जो नक्सली जख्मी हुआ है, वह उन लोगों में शामिल था, जब पुलिस पर फायरिंग हो रही थी।इस नक्सली ने पुलिस और सीआरपीएफ को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चलाई थीं हालांकि, जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली खुद जख्मी हो गया था।

एक वर्ष में पुलिस ने कई बार नक्सलियों को बनाया निशाना

पिछले लगभग 1 वर्षों की बात करें तो सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए लैंडमाइंस की चपेट में अब तक सुरक्षा बल के 4 जवान शहीद हुए हैं, वहीं लगभग 28 जवान घायल हुए थे. इसके साथ ही नक्सलियों ने लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों की हत्याएं की हैं।

पिछले कुछ महीनों से झारखंड के अति नक्सल प्रभावित कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर की टीम ने अभियान चला रखा है। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, एनाल्डा समेत कई अन्य इन जंगलों में छिपे हुए हैं, तब से इस अभियान को और तेज कर दिया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now