---Advertisement---

गुरु पूर्णिमा पर्व गायत्री परिवार ने शहर के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया

On: July 4, 2023 5:48 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : गायत्री परिवार का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा टाटानगर के 5 अलग-अलग स्थान गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा ,गायत्री मंदिर मून सिटी मानगो ,साहित्य विस्तार केंद्र बारीडीह ,नव चेतना विस्तार केंद्र गोविंदपुर ,गायत्री चेतना केंद्र बेंको में गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व धुम धाम से मनाया गया ।

इस मौके पर प्रखर प्रज्ञा पुरुष ,अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक संगरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं .श्री राम शर्मा आचार्य जी एवं सजल श्रद्धा की प्रतीक वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी* के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए आने वाले वर्ष के लिए नूतन संकल्प लिए ।आज का यह विशेष दिन गुरु परंपरा में विश्वास रखने वालों के लिए बहुत हीं खास दिन है ।आज प्रातः 7 00 बजे से ही नवयुगदल के युवा साथियों द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया ,जिसमे बड़ी संख्या में भाई- बहनों ने भाग लिया ।गुरुजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया गया ।

नवयुगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व 2 जुलाई को दोपहर 4 00 बजे से शाम 6 00 बजे तक गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया गया एवं सबके उज्जवल भविष्य हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई । उसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। सभी जगह इस अवसर पर गुरु परंपरा क्यों है ,इसका क्या महत्व है ,इस विषय पर प्रकाश डाला गया ।सभी कार्यकर्ता भाई बहनों ने 2026 में वंदनीया माता जी एवं अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपने अपने योगदान हेतु गुरु चरणों मे पुष्प अर्पित करते समय संकल्प धारण किये ।सबने सामूहिक संकल्प लिया कि शताब्दी वर्ष में हम सभी शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन अपनी भरपूर ऊर्जा लगाएंगे ।सभी केंद्रों में शाम 6 00 बजे से दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन