---Advertisement---

डिमना में टाटा से आरा जा रही सिंह एसी कोच पर पथराव,सीसीटीवी में कैद!

On: July 11, 2023 5:59 PM
---Advertisement---

5 दिन से जारी है हमला, मौके पर पहुंचे भाजपाई विकास ने की निंदा

जमशेदपुर:टाटा से आरा जा रही सिंह एसी कोच बस पर अपराधियों ने डिमना मुख्य सड़क स्थित तारणी पेट्रोल पंप के समीप जमकर पथराव किया जिससे बस के दो बड़े बड़े शीशे झड़ गए ।

बस में सफर कर रही महिला यात्री गंभीर

बस के स्लीपर में सफर कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए । मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंच कर बस में सफर कर रहे यात्रियों एवं बस के कर्मचारियों से मिलकर मामले जानकारी लेते हुए घटना की निंदा किया । सिंह बस के मालिक नीरज सिंह एवं शंकर पार्वती बस के मालिक युसु दुबे ने बताया लगातार पांच दिन से बस के ऊपर हमला किया जा रहा है पहले दो दिन उड़ीसा जाने वाली बस पर हमला हुआ उसके बाद सिंह बस में लगातार दो दिन हमला हुए थे । बस के ड्राइवर ने बताया कि अपराधी करनैल सिंह होटल के समीप नए बने पार्क से पथराव कर करनैल सिंह के बगल वाली गली में भाग गए मौके में पहुंची स्थानीय थाना अपराधी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड न 11 से विजयी प्रत्याशी सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल!डीसी से शिकायत

बागबेड़ा:महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई,लोगों में आक्रोश,पुलिस से सख्त एक्शन की मांग

जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडे ने कई थानेदारों का किया फेर बदल, देखें कौन कहां

कदमा:असामाजिक तत्वों के खिलाफ बस्ती वासियों ने खोला मोर्चा,थाने पर प्रदर्शन

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग,पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों का एसपी को ज्ञापन

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो