सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत हरिडीह हाकेदाग गांव में बकलादह मेला समिति के द्वारा दो दिवसीय मेला का आयोजन का शुभारंभ रविवार को किया जाएगा। मकर संक्रांति के अवसर पर यह मेला का आयोजन होगा। मेला में क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें उर्मिला महतो, खुशी महतो, जुगनू और रजनी कुमारी के द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा।15 जनवरी को दिनेश महतो और अंबा रानी एवं उनके टीम के द्वारा टुसू गीत, लोकगीत और रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त जानकारी मेला समिति के कीनू राम बेदिया ने दिया।
दो दिवसीय मेला का शुभारंभ आज












