हिंडालको इंडस्ट्रीज ने 75 वाँ वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया

On: March 3, 2024 3:23 AM

---Advertisement---
दिनेश बनर्जी
सिल्ली:- हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुरी में शुक्रवार के दिन अपने 75वाँ वर्षगांठ पूरी होने के उपलक्ष्य में अपने सभी कर्मचारियों के साथ वर्षगाँठ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक महोत्सव के साथ एवं सभी के लिए भोज का वृहद आयोजन किया गया था जिसमें कर्मचारियों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में मुंबई कॉरपोरेट से आए हुए संस्थान के बिजनेस हेड सौरभ खेडेकर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधन करते हुए उन्होंने समस्त मुरी हिंडाल्को परिवार को इस 75वाँ वर्षगांठ में उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुरी आप लोगों के कर्मठता और मेहनत से उत्पादन के क्षेत्र में अपनी पहचान बन चुका है। इस अद्वितीय समय में हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आप लोगों के सहयोग से हम लोगों ने 75 वाँ वर्ष तक सफलता से सजीव रहने का साहस का परिचय दिया है। हमारी यात्रा में इस लंबी सफर में हमने उत्पादन के क्षेत्र में नवीनता और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास किया है। और इसमें हमारी दुनिया भर के ग्राहकों और सहयोगियों का काफी सराहनीय योगदान रहा है। हम लोगों ने 75 वर्षों तक बनी रही दृढ़ संबंधों और समर्पण के माध्यम से सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है एवं हमलोग भविष्य में आने वाले आधुनिक समय में भी इसी तरह से उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुरी प्लांट के हेड रवि नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में मुरी प्लांट अपने उत्पादन के लिए जाना जाएगा। मौके पर मुंबई कॉरपोरेट से आए हुए अमित सेन गुप्ता, उन्नीकृष्णन अपर्णा कामथ, एवं हिंडालको मुरी के एचआर हेड अरुण राय, रोहित चौरसिया, गौरी शंकर, नवनीत श्रीवास्तव, प्रशांत बोस, अभिजीत सेन का काफी सराहनीय योगदान रहा। मंच का संचालन डॉक्टर सौरभ घोष एवं श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंडाल्को के 75 वाँ वर्ष सेलिब्रेशन कमेटी का अहम योगदान रहा।