---Advertisement---

झारखंड में भी इंडी गठबंधन तार-तार जमशेदपुर समेत 8 सीटों पर अकेले प्रत्याशी उतारेगी यह पार्टी

On: March 11, 2024 5:32 AM
---Advertisement---

रिपोर्ट सतीश सिन्हा

पूरे देश भर में इंडी गठबंधन के घटक दलों में भगदड़ मची हुई है भागम भाग में सभी दलों के लगभग कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं और तो और दूसरी ओर इंडी गठबंधन को एक राज्य के बाद एक राज्य में झटका लगने का सिलसिला जारी है लोकसभा चुनाव के पूर्व पंजाब में तो गठबंधन तार तार हो ही गया है आम आदमी पार्टी ने पहले ही अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और अभी रविवार को ही दो बड़े झटके इंडिया गठबंधन को लगे हैं जिसमें पहला झटका पश्चिम बंगाल से लगा है जहां पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का पहले ऐलान किया था और अब तो उन्होंने बंगाल की 42 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर अपना इरादा साफ कर दिया है वहीं दूसरी ओर खबर यह आ रही है कि रविवार को ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी झारखंड में सीट शेयरिंग पर बातचीत नहीं होने से नाराजगी जताते हुए इंडिया गठबंधन से दरकिनार होने का ऐलान कर दिया है और एकला चलो रे की तर्ज पर यह ऐलान कर दिया है की झारखंड प्रदेश के 14 सीटों में से 8 सीटों पर पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। जिसे झारखंड में भी इंडी गठबंधन को बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाकपा ने झारखंड में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से अलग होने का ऐलान करते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की 14 लोकसभा सीट में से आठ सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि लोकसभा में भाकपा का झारखंड से कोई सांसद नहीं है। वहीं इंडिया गठबंधन से भाकपा का अलग होना विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ जहां भाकपा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं तो वहीं झामुमो ने भाकपा के नेतृत्व पर निशाना साधा है।

भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि ”हमने अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा कि ”भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस और ‘महागठबंधन’ ने अभी तक सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं की है। इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।”

जमशेदपुर दुमका गिरिडीह पलामू चतरा कोडरमा हजारीबाग रांची में अपना प्रत्याशी उतारेगी

उन्होंने कहा कि यह निर्णय यहां पार्टी की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। भाकपा रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पाठक ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 16 मार्च के बाद किया जाएगा।

झामुमो और भाकपा में रार

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाकपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाकपा की प्रदेश इकाई का यह निर्णय पार्टी के भीतर अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि “यह मेरी समझ से परे है. क्या प्रदेश इकाई इस तरह के फैसले ले सकती है। सीट बंटवारे पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा पहले से ही चल रही है।” राज्य की 14 लोकसभा सीट में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 11, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पास एक, झामुमो के पास एक और कांग्रेस के पास एक सीट है। हालांकि कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गईं थीं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूटने वाले अपराधियों का पुलिस से एनकाउंटर,एक को गोली,चार गिरफ्तार

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील

जमशेदपुर:सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, 15 साल से अधिक पुराने कंडम वाहनों को हटाने की तैयारी

बागबेड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जमशेदपुर:गायत्री परिवार की ओर से तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को जागरूकता गोष्ठी के लिए तैयारी शुरू

जमशेदपुर: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में किसानों के हक और हित को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन