---Advertisement---

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार ने आचार्य बालकृष्ण की जयंती जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया

On: August 5, 2023 2:11 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टेल्को नीलडीह पार्क में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के राष्ट्रीय महासचिव वैद्य शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा टेल्को स्थित नीलडीह पार्क में मनाया गया।

पार्क के अंदर विभिन्न पौधों का रोपण तत्पश्चात् सर्वसाधारण के बीच उनका वितरण किया गया।

पौधों के वितरण के साथ-साथ पतंजलि के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके औषधीय गुणों का विवरण भी समझाया गया। पौधारोपण एवं वितरण समारोह में नीम, जामुन, आम,बेल,हरड, बहेड़ा,आंवला भूमि आमला, सदाबहार,तुलसी, एलोवेरा, चिरायता, करिया पत्ता, इलायची,पपीता,इंसुलिन, गिलोय इत्यादि पौधों के 500 से अधिक सैप्लिंग वितरित किए गए।

समारोह में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि योग समिति प्रभारी कृष्ण कुमार, युवा भारत प्रभारी नरेंद्र कुमार के साथ पूर्वी चटर्जी, आरती सिन्हा,एस एस पी सिंह, शिव प्रसाद सिंह,योगेंद्र पांडे आशुतोष झा,जवाहरलाल, अर्जुन शर्मा एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक