---Advertisement---

बडी खबर: गढ़वा में गुरुजी बने गुरु घंटाल: मिलेनियम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल के कुकृत्यों से गुरु शिष्या की मर्यादा तार- तार..

On: June 19, 2023 5:02 PM
---Advertisement---

खबरदार, वातावरण और कार्यसंस्कृति से वाकिफ हुए बिना स्कूल में नामांकन से पड़ सकता है पछताना

झारखंड वार्ता न्यूज

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) : खबरदार! आप अपने बच्चे या बच्ची को अपने से दूर 6 से 7 घंटे के लिए जिस संस्कारशाला अथवा विद्यालय में संस्कार और विद्या अर्जित करने के लिए भेज रहे हैं उस विद्यालय के वातावरण और कार्यसंस्कृति की ठीक से जांच पड़ताल कर लीजिए वरना एक समय आपको पछताना पड़ सकता है। उस समय सामाजिक प्रतिष्ठा की रक्षा के ख्याल से आप चाहकर भी कुछ नहीं सकते हैं। ऐसा वाकया श्री बंशीधर शहर के विशुनपुर में स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में घटित होने की चर्चा है। चर्चा के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल मंजूर आलम पर विद्या के पवित्र मंदिर में एक नाबालिग छात्रा के साथ किये गए कथित कुकृत्य से गुरु शिष्या की मर्यादा तार तार होने की खबर है। उक्त नाबालिग छात्रा ने स्कूल आना बंद कर दिया है।

स्कूल के कई छात्रों ने काफी डरते डरते प्रिंसिपल के कुकृत्य की पुष्टि की है। मामला उच्च स्तरीय जांच का विषय है। पत्रकारीय नियम कानूनों के कारण नाबालिग पीड़िता का नाम और पता के साथ साथ घटना की जानकारी साझा करने वाले उन नाबालिग छात्रों के नाम और उनका भी पता आदि हम सार्वजनिक नहीं कर सकते। हालांकि घटना सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने मंजूर आलम को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया है। इसकी पुष्टि स्कूल के निदेशक और प्रिंसिपल मंजूर के चाचा मुमताज राही ने की है।

घटना के प्रकाश में आने और स्कूल का वातावरण दूषित होने के बाद कई अभिभावकों ने स्कूल से अपने बच्चों का नाम कटा लिया है। बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चे का नाम कटवाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन उक्त स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाने का पेंच फंसने के कारण दुविधा की स्थिति है। स्कूल की बदनामी न हो इस लिहाज से स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को मुंह नहीं खोलने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।

स्कूल के निदेशक मुमताज राही ने घटना विषय में पूछने पर बताया कि इस तरह की अफवाह की भनक मिलते ही प्रबंधन की हाई कमेटी की मीटिंग बुलाकर प्रिंसिपल मंजूर आलम को हटा दिया गया है। बकौल निदेशक हम जांच कर रहे हैं, जांचोपरांत हम प्रशासनिक कार्रवाई भी करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन

बैंगलुरू इंटक के कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह

मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज विजेता बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश,3 मैचों की श्रृंखला में काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त