---Advertisement---

प बंगाल: बम धमाके से दहला मुर्शिदाबाद,3 की मौत

On: December 9, 2024 7:05 AM
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के खैरतला बम धमाके से दहल गया है। बम धमाके से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस धमाके में तीन लोगों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान मामून मोल्ला, साकिरुल सरकार और मुस्तकीन शेख के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शनिवार रात उस धमाका हुई जब कुछ लोग अवैध तरीके से देसी बम बना रहे थे। अचानक हुए विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी और मकान की छत ढह गई।

बताया जा रहा है कि ये लोग रात के अंधेरे में एक घर के अंदर बम बना रहे थे, तभी किसी बम में विस्फोट हो गया। इस शक्तिशाली विस्फोट ने आसपास के लोगों को भयभीत कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत जांच शुरू कर दी और कई बम बनाने के सामान को बरामद किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ही अवैध बम बनाने की गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है ताकि किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके। वहीं, मृतक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि घर पर बम फेंके गए थे, जबकि पुलिस इस मामले में राजनीतिक पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर अवैध बम बनाने की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं और पुलिस को इस दिशा में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता महसूस होती है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें