

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के अपराध के खिलाफ नॉन टोलरेंस ऑपरेशन के दौरान उत्तर प्रदेश के शामली के झिंझाना में एसटीएफ मुस्तफा कग्गा गैंग के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी अरशद समेत चार अपराधियों को ढेर कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह अपराधी कार में बैठकर जा रहे हैं। जिसको लेकर पहले से ही पुलिस नाकाबंदी कर चुकी थी और पुलिस ने उन्हें देखते ही सरेंडर करने को कहा लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में चार अपराधी ढेर हो गए। जबकि एक पुलिस इंस्पेक्टर के भी पेट में दो गोली लगने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पताल हरियाणा के करनाल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




