---Advertisement---

फेडरेशन ऑफ़ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, गवर्नर के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी से मिला

On: February 19, 2025 4:15 PM
---Advertisement---

थैलेसीमिया जागरूकता पुस्तिका का हुआ विमोचन,

स्वैच्छिक और सुरक्षित रक्तदान के क्षेत्र में भावी कार्य योजना पर हुआ गहन विचार विमर्श

जमशेदपुर: झारखंड में रक्तदान आंदोलन के प्रणेता सुनील मुखर्जी के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड के प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड के गवर्नर के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी से शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. कुलकर्णी को पूरे झारखंड में स्वैच्छिक और सुरक्षित रक्तदान को गति देने के उद्देश्य से हाल ही में गठित फेडरेशन ऑफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर झारखंड में रक्तदान आंदोलन से संबंधित मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया।

साथ ही थैलेसीमिया जागरूकता के लिए रचित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

फेडरेशन के मार्गदर्शक सुनील मुखर्जी ने बताया कि डॉ. कुलकर्णी के कुशल मार्गदर्शन में झारखंड के 16 जिलों में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के शाखा का गठन कर लिया गया है, शेष बचे आठ जिलों में भी इस दिशा में तेजी से प्रयास चल रहा है। विदित हो कि डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी के संरक्षण और दिशा निर्देशन में ही झारखंड के सभी जिलों में स्वैच्छिक और सुरक्षित रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वीवीडीए, झारखंड प्रयासरत है, बहुत ही जल्द झारखंड के सभी जिलों में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के शाखा का गठन कर लिया जाएगा। इससे झारखंड के सभी जिलों के सरकारी रक्त कोषों में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के मार्गदर्शक सुनील मुखर्जी, मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप घोषाल, महासचिव कमल घोष, अध्यक्ष सजल कुमार, उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव गोपाल भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष एम. हक भारती, सह कोषाध्यक्ष विवेकानंद वर्मा, कार्यकारिणी समिति सदस्य विकास कांत पाठक, विवेक तिवारी और देबू घोष उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत