---Advertisement---

पलामू: हथियार व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

On: March 20, 2025 1:41 PM
---Advertisement---

पलामू: पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि महुअरी नहर मोड पुल के पास तीन संदिग्ध लड़के बैठ कर नशा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए थाना से सशस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया जैसे ही महुअरी नहर मोड पुल के पास पहुंचा तो देखा गया कि तीनो लड़के पुल पर बैठे हुए थे। पुलिस गाड़ी को देखते ही उक्त तीनों भागने लगे तो सशस्त्र बल के सहयोग से घेरा बंदी कर तीनो को पकड़ा गया, जिनका विधिवत तलाशी लेने पर शशि कुमार पासवान के बायें कमर से देशी पिस्टल एवं दाहिना पैंट के पॉकेट से दो जिन्दा गोली जिसका पेंदी में KF 7.65 अंकित है, एवं गोल्डेन कवर में VIVO कम्पनी का मोबाईल, विवेक कुमार उर्फ सिद्धार्थ सिंह का दाहिना पौकेट से ग्रीन कलर का रीयलमी कम्पनी मोबाइल फोन एवं अभिनन्दन प्रजापति के पैण्ट के दाहिना पॉकेट से बैगनी कलर का सैमसंग कम्पनी का मोबाईल बरामद हुआ। पकडे गये तीनों लड़कों से बरामद पिस्टल के बारे पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए तीनों को थाना लाया गया एवं इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड सं0-65/25 दि0-19.03.2025 धारा- 25 (1-B) a/26/35 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now