---Advertisement---

सुकृति का मुरी स्टेशन में जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया

On: March 26, 2025 1:47 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-20 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में संपन्न खेलो इंडिया पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीत कर सिल्ली लौटने पर बिरसा मुंडा तीरंदाजीअकादमी की सुकृति का मंगलवार को मुरी स्टेशन पर सभी तीरंदाजों,एकेडमी के पदाधिकारियो, सिल्ली के समाज सेवियों के साथ सिल्ली वासियों ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।स्वागत से भावुक हो कर सुकीर्ति ने कहा कि यह मेडल मेरे कोच प्रकाश राम की स्वर्गीय माता जी को समर्पित है जिस दिन खेलने निकलना था उससे एक दिन पहले उनकी माता जी का देहांत हो गया जिस कारण मेरे कोच मेरे साथ नहीं जा पाए लेकिन उनका मार्गदर्शन मेरे साथ था जिसके कारण मैं इतनी बड़ा उपलब्धि हासिल कर पाई। मेरे स्वागत में पहुंचे सभी अभिभावक ,सीनियर भैया और दीदी का मैं आभारी रहूंगी। भविष्य में और मेहनत कर के देश और राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगी। स्वागत में पहुंचे एकेडमी के संयुक्त सचिव बृजेश प्रसाद प्रमुख सिल्ली जितेंद्र बड़ाईक,पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू ,मुरी पूर्वी के मुखिया कन्हैया लोहरा,सहारा इंडिया मुरी शाखा के प्रबंधक गौरांग कोईरी, सिल्ली योगा टीम के साथ बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी के सहायक कोच रोहित कुमार और सभी तीरंदाज सशस्त्र सीमा बल के सभी प्रशिक्षु एवं खेल प्रेमियों ने स्वागत और बधाई दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल