---Advertisement---

जमशेदपुर:धालभूमगढ़ महावीर झंडा के पास मांस का टुकड़ा मिलने व तनाव पर ग्रामीण एसपी गंभीर,बोले दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

On: April 7, 2025 4:03 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में महावीरी झंडा के पास कथित रूप से आपत्तिजनक मांस का टुकड़ा फेंक कर सांप्रदायिकता बिगड़ना की कोशिश के मामले को जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। मिले आपत्तिजनक मांस के टुकड़े को जांच के लिए भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि मौके से जब्त की गई आपत्तिजनक वस्तु के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश था, लोगों ने घंटे एनएच जाम कर दिया था लेकिन पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से स्थिति पर काबू पा लिया गया। विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया गया और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की गई।

एसपी ऋषभ गर्ग ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि शांति और सौहार्द बना रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now