---Advertisement---

डुमरी उपचुनाव के लिए मतदान जारी,I.N.D.I.A और NDA के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

On: September 5, 2023 5:54 AM
---Advertisement---

रांची: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। झारखंड में भी इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन का इंतहान है। जनता किसे सर आंखों पर बिठाती है और किस ना करती है। मुकाबला इंडिया महागठबंधन की तरफ से जेएमएम की बेबी देवी और एनडीए की ओर से आजसू के टिकट पर यशोदा देवी के बीच है। दोनों का भाग्य आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा हालांकि दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की बात बताई जा रही है।

इसका वजह यह बताया जा रहा है कि इस सीट के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पूरा जोर शोर लगाए हुए हैं। गिरिडीह के डुमरी उपचुनाव के लिए एक ओर जहां एनडीए ने आजसू की प्रत्याशी यशोदा देवी के लिए पूरे दमखम के साथ प्रचार किया, वहीं दूसरी ओर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के कई मंत्रियों ने अपनी पार्टी के कैंडिडेट बेबी देवी को जिताने के लिए पूरा दम लगा दिया।

जेएमएम ने तो बेबी देवी को मंत्री बनाकर बड़ा दांव खेला है।जेएमएम ने तो बेबी देवी को मंत्री बना कर बड़ा दांव खेला है।कई ऐसे मंत्री रहे जिन्होंने पिछले दिनों से डुमरी में जनसंपर्क अभियान चलाया।

गौरतलब है कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है. दरअसल, यह चुनाव कई मायनों से ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब दो महिला उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। बेबी देवी को जहां पति की मौत के बाद सहानुभूति वोट की आस है, वहीं आजसू की यशोदा देवी मतदाताओं का भरोसा पाने के प्रयास में हैं।

इस उपचुनाव में फिलहाल कोई भी किसी की भी जीत की भविष्यवाणी कर पाने में अक्षम नजर आ रहा है।

बता दें कि डुमरी विधानसभा में गिरिडीह बोकारो और चंद्रपुरा प्रखंड शामिल है। इस विधानसभा की कुल आबादी 496622 है जिनमें से पुरुषों की संख्या 255622 है, वहीं महिलाओं की जनसंख्या 241000 है।अगर इस विधानसभा में मतदाताओं की बात करें तो कुल मतदाता 298629 हैं, जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 154452 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 144174 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या तीन है।

डुमरी विधानसभा चुनाव के लिए कुल 373 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में 199 बूथ हैं, जबकि बोकारो जिले के नवाडीह प्रखंड में 129 बूथ और चंद्रपुरा प्रखंड में 45 बूथ हैं. प्रशासनिक स्तर से दिए गए डाटा के मुताबिक नॉर्मल पोलिंग स्टेशन 88 हैं. सेंसिटिव पोलिंग स्टेशन 142 हैं, जबकि अति संवेदनशील पोलिंग बूथ 143 है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से झारखंड पुलिस के साथ-साथ एसएसबी के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी पर लगे हुए हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार