July 26, 2026

हजारीबाग: बाराती गाड़ी ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 बच्चे समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल

image_editor_output_image-1805949773-1745049794740.jpg

हजारीबाग: जिले के बगोदर एनएच-522 टाटीझरिया के लाइन होटल चौक के पास शनिवार सुबह 3 बजे शादी कार्यक्रम से लौट रही बाराती गाड़ी बोलेरो ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बोलेरो में बैठे छह बच्चे समेत आठ लोग बुरी तरह से खून से लथपथ हो गए। सभी का इलाज हजारीबाग आरोग्यम, सदर अस्पताल और रिम्स में चल रहा है।

बताया जाता है कि सभी लोग धर्मपुर गांव निवासी सहदेव यादव के छोटे पुत्र रवि यादव के बारात में हजारीबाग के न्यू कॉलोनी, दीपुगढ़ा कनहरी हिल रोड में शामिल होने गये थे। बारात से वापस लौटते वक्त यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को पुलिस थाने ले आयी, वहीं, ट्रक फरार हो गया।

ख़बर को शेयर करें।