सिल्ली:- डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी की जीत पर कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं ने सिल्ली झारखंड मोड़ में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा में माल्यार्पण कर मिठाई बांट व गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। वहीं झारखंड मोड़ से सिल्ली बजार तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया जहां हेमंत सोरेन जिंदाबाद, बेबी देवी जिंदाबाद, स्व टायगर जगन्नाथ महतो अमर रहे आदि के नारे लगाए। जुलूस में झामुमो विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया, कांग्रेस पार्टी रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नगेन्द्र नाथ गोस्वामी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो, प्रवीण कुमार महतो, भगीरथ महतो, अजीत कुमार महतो, पांडे महतो, अनिल बेदिया, राजेश कुमार महतो, फलाहारी महतो, भारत कुम्हार, बंसी कोइरी, उपेन महतो, मुकेश कुमार महतो, फेंकना महतो, दुलाल मोदक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डूंमरी उपचुनाव की जीत के खुशी में निकला विजय जुलूस










