---Advertisement---

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

On: July 14, 2025 5:42 PM
---Advertisement---

गुरूग्राम: गुरूग्राम में मशहूर बॉलीवुड और हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस जानलेवा हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच निकले हैं। यह हमला बादशाहपुर थाने के तहत एसपीआर साउदर्न पेरीफेरल रोड पर हुआ। लेकिन राहुल अपनी कार से सुरक्षित भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि कुछ समय पहले ही सिंगर से पुलिस सिक्योरिटी वापस ली गई थी जिसके बाद ये हादसा पेश आया है।

राहुल अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से अपने गांव फाजिलपुरिया के पास से गुजर रहे थे। वह गुरुग्राम के बादशाहपुर साउदर्न पेरीफेरल रोड पर जा रहे थे। उसी वक्त पीछे से टाटा पंच गाड़ी में सवार होकर कुछ बदमाश आए और राहुल की गाड़ी पर गोलियां चलाने लगे। जैसे ही राहुल को इस बात का अहसास हुआ है कि उन पर हमला हुआ है उन्होंने तुरंत गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। पुलिस फिलहाल सभी सबूतों को इकट्ठा कर रही है। वहीं इस वारदात के दौरान मौजूद आस-पास के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का नाम सांपों के जहर के कथित इस्तेमाल से जुड़ी एक विवादित घटना में भी सामने आया था। इस मामले में उनकी और एल्विश यादव की भूमिका को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा