

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में ई रिक्शा से स्कूल जा रही एक छात्रा का कार सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया। इस बात की खबर मिलते ही एसएसपी चंदन सिन्हा एक्टिव हो गए और पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई ताबड़तोड़ छापामारी शुरू हो गई। पुलिस की गंभीरता देख अपराधी रामगढ़ के कुज्जू में छात्रा को छोड़ फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचाने के प्रयास में टूट गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने फायरिंग भी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में बुधवार सुबह एक छात्रा को स्कूल जाते समय सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से अगवा कर लिया गया था। छात्रा हर दिन की तरह बुधवार सुबह ई-रिक्शा से बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही थी।जैसे ही वह सिरमटोली फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी एक कार में सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन खींचकर अगवा कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 29, 2026




