अभय मांझी
लातेहार: सावन माह के अंतिम दिन मनिका प्रखंड में मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तर बाबा पूजा समिति के अध्यक्ष सरवन सिंह की अध्यक्षता में भव्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनिका पश्चिमी जिला परिषद बलवंत सिंह, डोंकी पंचायत मुखिया भजेन्द्र उरांव, डोंकी पंचायत समिति सदस्य सुषमा देवी, महेंद्र सिंह, संदीप उरांव, रामनंदन उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया गया।

छत्तर बाबा की पूजा करने दूर -दराज से हजारों – हजार की संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और लोग भक्ति गानों पर दर्शकों झूमते नजर आए। नाना प्रकार के मिठाई खिलौने कपड़े जैसी अन्य वस्तुओं से मेला में और ही चार चांद लग गए।















