---Advertisement---

रांची : राज्यपाल ने ‘राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान’ को किया संबोधित, संस्थान के 100वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए

On: September 20, 2023 5:00 PM
---Advertisement---

माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज ‘भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान’, नामकुम, रांची के 100वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान ने हमारे देश में कृषि विकास को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईसीएआर-एनआईएसए की सफलता इसके वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व कर्मियों के समर्पित प्रयासों से ही संभव हो सका। कृषि के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई सफलताएँ और प्रगति हुई हैं जिससे हमारे देश व दुनिया को लाभ हुआ है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि संस्थान द्वारा न केवल पारंपरिक व नए मेजबान पौधों का उपयोग करके कुसुमी और लाह की खेती, संग्रह एवं प्रसंस्करण के वैज्ञानिक पद्धति विकसित किया गया है, बल्कि इसने लाह उत्पादकों और प्रसंस्करण से जुड़े व्यक्तियों के आर्थिक उत्थान हेतु इसे प्रसारित करने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस संस्थान द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों के 80% से अधिक लाभार्थी छोटानागपुर क्षेत्र के गरीब व सीमांत जनजातीय किसान हैं। उन्होंने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि विगत 99 वर्षों में, संस्थान द्वारा विभिन्न पहलों/कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख से अधिक व्यक्तियों को कौशल प्रदान कर उनके सामाजिक-आर्थिक उन्नयन हेतु प्रयास करना सराहनीय है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि आज हमारा देश कच्चे लाख के उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी उत्पादक है, जिसका वार्षिक उत्पादन 20,000 टन से अधिक है, जो विश्व के कुल उत्पादन का लगभग 80% है। इसमें झारखंड राज्य का योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि कृषि हमेशा हमारे राष्ट्र की रीढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में वार्षिक लगभग 1500 मिमी वर्षा होने के बावजूद, कृषि के क्षेत्र में कतिपय समस्याएँ हैं। हमारे किसानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी अपनानी होगी। माननीय प्रधानमंत्री जी किसानों की आय में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए किसानों को द्वितीयक कृषि पद्धतियों का उपयोग करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को “इंटरनेशनल मिलेट ईयर” घोषित किया गया है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सब्जियों, मसालों, औषधीय पौधों, सुगंधित चावल आदि की जैविक खेती की यहाँ पूर्ण संभावना है। उन्होंने मत्स्यपालन, मुर्गीपालन हेतु भी प्रेरित किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा।

उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने ‘लाह कलर एनालायजर’ एवं पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल