खेल-कूद

अफगानिस्तान ने किया वर्ल्ड कप का तीसरा दमदार उलटफेर… श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर किया चारों खाने चित

झारखंड वार्ता

WorldCup: AFG vs SL:- भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तानी टीम बेहद दमदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े उलटफेर किए हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और फिर पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद श्रीलंका को भी 7 विकेट से हराकर चारों खाने चित कर दिया है।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 49.3 ओवर में 241 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए पाथुम निसांका ने 46 रन बनाए। कप्तान कुसाल मेंडिस ने 39 रन, जबकि सदीरा समरविक्रमा ने 36 रन की पारी खेली। निचले क्रम में महीश तीक्ष्णा ने 29 और एंजेलो मैथ्यूज ने 23 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 45.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए और मैच जीत लिया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!