
जमशेदपुर: प्रखंड के हलुदबनी स्थित अग्रवाल कॉलोनी में पिछले 10 वर्षों से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान अब शुरू हो गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट *कृतिवास मंडल* द्वारा पीएमओ कार्यालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में दर्ज शिकायत के बाद बिजली विभाग करनडीह के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर यहां नए बिजली खंभे गाड़ने और सुरक्षित केबल लगाने का कार्य शुरू किया गया है।

अग्रवाल कॉलोनी के लगभग 60 बिजली उपभोक्ता पिछले एक दशक से बांस और पाइप के सहारे दूर से तार खींचकर बिजली ले रहे थे। इससे हमेशा दो बड़ी परेशानियां बनी रहती थीं खुले तारों की वजह से बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर संकट और लगातार लो वोल्टेज और रात में गली में अंधेरा छाया रहता था
कृतिवास मंडल ने जनहित को देखते हुए पीएमओ में शिकायत दर्ज कर शीघ्र जांच और नए खंभे लगाने की मांग की थी। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।
आज कृतिवास मंडल, अजय कुमार मंडल, सुनील कुमार प्रसाद, सावन मुर्मू, अभिराम सामंत भैरव महतो एवं कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल कॉलोनी का दौरा कर नागरिकों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि “हम 24 घंटे आपके साथ खड़े हैं।
काम शुरू होने पर कॉलोनी के लोगों ने कृतिवास मंडल और पूरी टीम का आभार जताया नागरिकों ने कहा: “स्थानीय जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट के समय आकर आश्वासन देकर हमारे वोट को लेकर चले जाते थे और कभी आज तक झांकने भी नहीं आएं आज 10 साल बाद कृतिवास मंडल के प्रयास से हमें राहत मिली है।




