---Advertisement---

गढ़वा: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये अनुसचिवीय कर्मचारियों को AIMIM ने दिया समर्थन

On: August 2, 2024 1:26 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 27 जुलाई से नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ को एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने समर्थन दिया है।

इस अवसर पर डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की सभी मांगे जायज हैं। उनकी मांगों को झारखंड सरकार को अविलंब मानते हुए इन्हें हड़ताल से वापस करना चाहिए। ताकि अनुसचिवीय कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जो कार्य बाधित है।वह सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को हड़ताल पर चले जाने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनता का काम बाधित हो जाता है। ऐसे में झारखंड सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। ताकि जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि वे 9 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।लेकिन झारखंड सरकार के द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि झारखंड अनुसूचियां कर्मचारी संघ के 9 सूत्री मांगों में ग्रेड वेतन में संशोधन, प्रोन्नति की कार्य अवधि 4 वर्ष करने, एमएसीपी एवं वरीयता के अनुसार वेतन संरक्षण का लाभ, राज्य स्तरीय उच्च समिति की अनुशंसा के अनुरूप वेतनमान, समाहरणालय संवर्ग में पद नाम का परिवर्तन,  समाहरणालय एवं अन्य संलग्न कार्यालय में पद सृजन, झारखंड प्रशासनिक सेवा में 25 प्रतिशत पद समाहरणालय कर्मियों के लिए, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों से तृतीय वर्ग में प्रोन्नति तथा आउटसोर्स कर्मी का नियमितीकरण तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने आदि मांगे शामिल हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के हड़ताल पर बैठे हुए आज 11 दिन बीत गए।बावजूद इसके झारखंड सरकार द्वारा कोई पहल नहीं किया जाना सरकार के उदासीन रवैया को दर्शाता है।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष टी एस पांडेय, सचिव रघुवीर कौशिक, प्रमोद कुमार, उमाकांत पांडेय, संजय पांडेय,  विकास कुमार, कुमार गौरव, राजेश कच्छप, शैलेश कुमार, रविरंजन कुमार, मोहम्मद नुमान अंसारी, फैयाज खान, आदर्श टोप्पो,  सोनम कुमार द्विवेदी, अमित तिवारी, अरविंद सिंह, दीपक चक्रवर्ती, आलोक कुमार, अमरजीत उरांव, अरुण कुमार रवि, उमेश कुमार रवि, वरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now