कृष्णबिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और राज्य टीम (दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात) का हिस्सा।
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिंदुस्तान में कार्यरत हैं. वह राज्य की टीम के साथ काम कर रहे हैं. कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से मशहूर हैं। यूपी के मऊ जिले के रहने वाले केबी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता की है। फिलहाल वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत जीवनी
परिचय एवं अनुभव : कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला एवं दैनिक जागरण समाचार पत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह वर्तमान में भारत के प्रसिद्ध समाचार संगठन ‘लाइव हिंदुस्तान’ (हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप) की राज्य टीम में उप मुख्य संपादक (कंटेंट क्रिएटर) के पद पर कार्यरत हैं।
शैक्षिक पृष्ठभूमि: कानून (एलएलबी) और विज्ञान (बीएससी, जीवविज्ञान) में स्नातक, कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से जनसंचार में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह को भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ-साथ कानून की भी गहरी समझ है। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया में बदलाव देख चुके कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते रुझान को करीब से समझते हैं।
रिपोर्टिंग और विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, भू-राजनीति, जनसरोकार और अपराध की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने लंबे समय तक विभिन्न मीडिया संगठनों में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, व्यावसायिक, अनुसंधान और व्याख्याता और संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। यही कारण है कि खबरों के पीछे के एजेंडे को समझने वाले केबी समसामयिक घटनाओं पर गहन विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका देश और जनकल्याण है। केबी पहले खबरों को प्रामाणिकता की कसौटी पर परखता है और फिर उसे आम लोगों की भाषा में परोसता है। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को सिर्फ जानकारी देना ही नहीं बल्कि उन्हें सच्ची और वास्तविक जानकारी देना भी है।
और पढ़ें
