गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची (ईटीवी भारत)
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात आपराधिक घटना सामने आयी है. जिससे पूरा इलाका दहल गया है.
मंगलवार की रात करीब 10 बजे रेलवे अंडरपास के पास 8 से 10 अज्ञात बदमाश आये और गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस फायरिंग में एक गोली विशाल की कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा.
इस घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और घायल विशाल को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और इलाज जारी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये.
पुलिस ने जांच शुरू की
गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस हरकत में आ गयी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
इस घटना की पुष्टि आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने की है. थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इलाके में इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों में भय और गुस्से का माहौल है.
ये भी पढ़ें- कोल परियोजना क्षेत्र में फायरिंग में ट्रक ड्राइवर को लगी गोली, राहुल दुबे गिरोह का पर्चा मिला
ये भी पढ़ें- पलामू में सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या, 15 जुलाई को बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था विवाद
ये भी पढ़ें- चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, एक प्राइवेट गार्ड ने दूसरे को मारी गोली, एक की मौत
