

विजय बाबा
जानकारी के बाद मौके पर पहुँचे परिजनों और पालकोट के ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों के साथ शव ढूंढने का भरसक प्रयत्न किया पर देर शाम तक सफलता नहीं मिलने के बाद मौके पर मौजूद पालकोट थाना प्रभारी मो. जहांगीर ने मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को देते हुए एनडीआरफ टीम भेजने की गुजारिश की। शनिवार सुबह 8:00 बजे एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की 19 सदस्यीय टीम पूरे साजो सामान के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। अपराह्न 2:00 बजे के करीब टीम को नदी के सबसे गहराई वाली तलहटी में शव के मौजूद होने की जानकारी मिली जिसके बाद एनडीआरएफ के गोताखोर ऑक्सीजन के साथ तलहटी में उतरकर शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पालकोट पुलिस ने आवश्यक कागजी करवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर देर शाम परिजनों को सौंप दिया है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 9, 2026







