झारखंड

अफीम फसल पर रोक लगाने को लेकर बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी तथा डीएसपी की बुंडू प्रखंड के मुखिया ग्राम प्रधान तथा वार्ड पार्षद सदस्यों के साथ बैठक।

संवाददाता – अमित दत्ता

हर हाल में अफीम की फसल पर रोक लगाएं मुखिया तथा ग्राम प्रधान : डीएसपी बुंडू

बुंडू: प्रखंड कार्यालय के सभागार में आज अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा तथा डीएसपी बुंडू ओम प्रकाश के नेतृत्व में अफीम फसल पर रोक लगाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, जिला परिषद सदस्य तथा वार्ड पार्षद सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में बुंडू अंचलाधिकारी हंस कुमार हेंब्रम तथा बुंडू बीडीओ सावित्री कुमारी सहित बुंडू प्रमुख राजकुमार बिनझिया, जिला परिषद सदस्य परमेश्वरी शांडिल्य सहित कई लोग मौजूद थे।

इस मौके पर बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने बताया कि अफीम की खेती पर ग्राम प्रधान मुखिया को रोक लगाने पर यह बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर होगी।इस परेशानी से बचने के लिए लोगों को समझाइए।सरकार का आदेश है किसी भी कीमत पर अफीम फसल बर्दाश्त नहीं होगी। इसे रोकने को लेकर मुखिया ग्राम प्रधान से राय लिया गया। कहा गया कि हर हाल में अफीम फसल को रोक लगाना है।डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि अफीम फसल को विनष्टीकरण कर सेहत को नुकसान से पहुंच रहा है।शारीरिक रूप से बच्चे कमजोर हो रहे हैं घर में कलह हो रहा है लोग नशा कर गलत कार्यों में शामिल हो रहे हैं।अपराध की दुनिया में बच्चों का कदम रख रहे हैं । उन्होंने अफगानिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि उस देश में स्थिति बिगड़ चुकी है इसी खेती में लोग लगे हुए हैं कैसे स्थिति है जरा वहां की स्थिति को देखिए।

उन्होंने बताया कि सभी का सहयोग किया जाना चाहिए।कानून के तहत NDPS एक्ट में मामला दर्ज होने पर कोई किसी का साथ नहीं देगा। परिवार की स्थिति दयनीय होगी। परिवार तथा बाल बच्चों को समझाइए। अन्य खेती कर रोजगार को बढ़ावा दे। गलत कार्यों में शामिल हो कर कैस को न होने दें। किसी के ऊपर नाम दर्ज प्राथमिकी नहीं कर रहे हैं पहले हमलोग लोगों को समझा रहे हैं। नहीं समझने पर कारवाई करने के लिए बाध्य होंगे।बाहरी लोग इसकी खेती के लिए किसानों को फंडिंग कर रहे हैं जो गलत कार्यों में उलझा कर आपको फंसा रहे हैं। उनलोगों की सूचना दीजिए आपकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।लगभग 250एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया जा चुका है। और विनष्टिकरण जारी है।उन्होंने कहा कि इस फसल को लगाने पर इस अपराध के लिए सजा आजीवन कारा वास मिलेगी अफीम फसल लगाने वाले को समझाएं।40लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जो लोग खेती करने के लिए लोगों को बहका रहे हैं उसकी जानकारी दें आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि इस विनष्टिकरण में बढ़ चढ़ कर पुलिस को मदद कीजिए।उन्होंने महिलाओं से छेड़खानी को लेकर भी सूचना दीजिए आपकी मदद की जाएगी है आप सभी को मदद की जाएगी और उनलोगों को सबक हमलोग सिखाएंगे।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

इस बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान दलगोविंद सिंह मुंडा, मिहिर सिंह मुंडा, लागरा मुंडा, दुलाल मुंडा, राजकिशोर मुंडा, तीर्थनाथ मुंडा, रघुनाथ महतो, रघुवर मुंडा, दुर्गा दयाल मुंडा, दिगम्बर मुंडा, मधुसूदन मुंडा, मानकी देवी प्रसाद मुंडा सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। वहीं मुखियाओं में द्रोपदी देवी, रोशनी लंग, प्रियंका देवी, अंजना सिंह मुंडा, संदीप उरांव, लालमोहन पाहन, नारायण उरांव, सिद्धार्थ मुंडा सहित कई मुखिया मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।