---Advertisement---

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में कार में लगी भीषण आग

On: March 6, 2025 9:40 AM
---Advertisement---

रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस नगर मनिटोला में एक कार में आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि आसपास के इलाके में धुंआ और तेज़ आवाज सुनाई दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें काफी बढ़ चुकी हैं, जिससे घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए हैं।

फिलहाल दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now