---Advertisement---

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

On: March 9, 2026 9:44 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

रमना (गढ़वा): बीती रात खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित कर विश्व कप अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

जीत की खबर मिलते ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जाहिर की। कई जगह युवाओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाते हुए भारतीय टीम की जीत पर गर्व व्यक्त किया।

क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देते हुए बड़ी जीत दर्ज की।

स्थानीय युवाओं ने कहा कि भारतीय टीम की जीत से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है और इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करती रहेगी।

इस मौके पर क्रिकेट प्रेमियों मुकेश कुमार, राजू कुमार, मुन्ना प्रसाद, पवन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनूप कुमार, शंभू गुप्ता, मनोज कुमार, पंकज कुमार, ललन गुप्ता, भीम कुमार, सुनील गुप्ता सहित कई लोगों ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी और कहा कि इस जीत ने पूरे देश का मान बढ़ाया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now