---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन खुद से गाड़ी चलाकर जेएमएम कोटे के मंत्रियों के साथ केंद्रीय समिति की बैठक में पहुंचे

On: October 14, 2024 5:39 PM
---Advertisement---

RANCHI: झारखंड कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट मंत्रालय से निकलते समय एक बार फिर खुद से गाड़ी ड्राइव करते हुए दिखे। आज खास यह दिखा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गाड़ी ड्राइव कर रहे थे और उनके साथ झामुमो कोटे के सभी मंत्री गाड़ी में बैठे हुए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बगल में मंत्री बेबी देवी बैठी थी। आपको बता दें कि प्रोजेक्ट मंत्रालय से अपने मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीधे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति विस्तार की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि आज की कैबिनेट बैठक में मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलने वाली 1000 रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 2500 कर दी गई है। कैबिनेट से पास प्रस्ताव के अनुसार दिसंबर महीने से प्रत्येक महीने महिलाओं को अब 2500 रुपये मिलेगा।

बैठक के बाद सीएम ने जानकारी दी कि झारखंड के 62000 पारा शिक्षकों को EPF का लाभ देने पर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी गयी है। इसी के साथ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर अब 2500 रुपये कर दी गयी है। आज की कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। महिलाओं को अब 1000 रुपये के बदले 2500 रुपये मिलेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now