---Advertisement---

डाॅक्टर ने टाॅयलेट में लगाया हिडन कैमरा, पेन ड्राइव में मिले दर्जनों महिलाओं के अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

On: September 15, 2024 5:31 AM
---Advertisement---

राजस्थान: सीकर जिले में स्थित एक फिजियोथेरेपी सेंटर के टॉयलेट में हिडन कैमरा मिला ह। यह कैमरा खुद सेंटर के डॉक्टर ने ही लेडीज टॉयलेट में लगाया था। संयोग से सेंटर में ही काम करने वाली एक युवती को शक हो गया और उसने पहले अपने परिजनों को सूचित किया और फिर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस ने इस सूचना के अधार पर दबिश दी तो इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा हो गया। पुलिस ने डॉक्टर के पास से चार-पांच पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, दो हिडन कैमरा समेत अन्य संदिग्ध चीजें बरामद की है। पेन ड्राइव में दर्जनों महिलाओं के अश्लील वीडियो फुटेज मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक डाॅक्टर अपने सेंटर में आने वाली महिलाओं को सैंपल जांच एवं अन्य बहाने से टॉयलेट में भेजता था। पुलिस इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि डॉक्टर कहीं यह वीडियो फुटेज किसी अश्लील वेबसाइट को ना बेच दिया हो। ऐसे में पुलिस ने मामले की जांच हर संभावित एंगल से शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर का मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है। 

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल